इसुआपुर: मोहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, डीएसपी रहें मौजूद
Ishupur, Saran | Jul 10, 2024 इसुआपुर थाना परिसर में मुहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। मशरक डीएसपी अमरनाथ, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह थानाध्यक्ष कमल कुमार राम के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। डीएसपी अमरनाथ ने बताया कि मोहर्रम के मौके पर डीजे हथियार का प्रदर्शन, आग वाले खेलों का प्रदर्शन तथा हाथी घोड़े को जुलूस में प्रतिबंधित किया गया है।