इसुआपुर: अमेठी में बस दुर्घटना में केरवा के घायल तीन शख्स में एक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा
Ishupur, Saran | Jul 10, 2024 केरवा गांव निवासी राजद नेता अशोक कुमार यादव ने बताया कि बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर सिवान आ रहीं थीं और वे सिवान से मशरक के रास्ते घर आते कि अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन से बस की टक्कर हो गई। जिसमें केरवा के भीम कुमार पिता विरेन्द्र राय की मौत हो गयी । मृतक तीन भाई में सबसे बड़ा था जो दिल्ली में मजदूर के रूप में कार्य कर रहा था।