अरथूना: सेमलिया गांव में औदिच्चय ब्राह्मण समाज के महिला मंडल की बैठक आयोजित
सेमलिया गांव मे औदिच्चय ब्राह्मण समाज के महिला मंडल सेमलिया कि बैठक बुधवार शाम 4 बजे आयोजित कि गई। जिसमे प्रत्येक घर से महिला मुखियाओ ने भाग लिया। समाज के नियमों के पालन करने मे पर विशेष जोर देते हुवे समाज सुधार मे महिलाओ कि सक्रियता और महिलाओ कि भूमिका बल देते हुवे समाज मे नवीन बदलाब के साथ समाज को उचाईयो पर लें जाने मे सबकी सहभागिता पर जोर दिया गया।