गभाना क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित लकड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा है। टीम ने ट्राली से शीशम और नीम सहित करीब 16 क्विंटल लकड़ियां बरामद की हैं। बीट प्रभारी पैराई हेमेंद्र सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि ट्रैक्टर- ट्रॉली में अवैध रूप से लकड़ी काटकर ले जाई जा रही थी। जिसे टीम ने कन्होई कट के पास पकड़ लिया।