योगापट्टी प्रखंड के पिपरहिया पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 स्थित कौवलापुर विरता गांव में कल 11 और 12जनवरी की दरमियानी रात करीब 12 बजे अचानक आग लगने से एक परिवार का सबकुछ जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में अग्नि पीड़ित उपेन्द्र यादव का घर पूरी तरह नष्ट हो गया, वहीं घर में खड़ी मोटरसाइकिल और एक पशु भी आग की चपेट में आकर जल गए। ग्रामीणों के अनुसार आग इतनी तेजी