प्रतापपुर: सुखदेवपुर में जर्जर पुल ढहने से दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा
सूरजपुर जिले के खड़गवां–सोनगरा मार्ग पर स्थित सुखदेवपुर का पुराना पुल अचानक भरभराकर ढह गया। पुल टूटने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया। यह मार्ग जगन्नाथपुर कोयला खदान से सीएचपी तक कोयला परिवहन का प्रमुख रास्ता माना जाता है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों कोयला वाहन गुजरते हैं। घटना के बाद मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई है।