जलेसर: जैनपुरा रोड शनिजात दरगाह के समीप नर्सिंग होम में डॉक्टर की लापरवाही से 32 वर्षीय विवाहित महिला की मौत
Jalesar, Etah | Sep 20, 2024 थाना जलेसर क्षेत्र के जैनपुरा रोड शनि जात दरगाह समीप अवैध नर्सिंग होम में महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया 32 वर्षीय अनीता पत्नी दिनेश निवासी कुंदा जिला हाथरस को परेशानी होने पर भर्ती कराया गया इसके बाद डॉक्टरों की लापरवाही के चलते महिला की मौत हो गई, सूचना पर पहुंची जलेसर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।