जलेसर: भारी बारिश के चलते गांव राम रायपुर में मकान गिरा भैंस दबाकर हुई घायल बड़ा हादसा टला, थाना क्षेत्र जलेसर का मामला
Jalesar, Etah | Sep 19, 2024 थाना जलेसर क्षेत्र के गांव राम रायपुर में भारी बारिश के चलते भूरी सिंह का मकान भरभरा कर गिर गया, आवाज सुन दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद भैंस को बाहर निकाला, भैंस घायल हो गई वहीं अन्य सामान भी मलबे में दब गया, सूचना मिलते ही ग्रामीणों का हुजूम लग गया, राजस्व की टीम गांव में पहुंची और किसान भूरी सिंह को संभव मदद का आश्वासन दिया है।