फतेहपुर: मेघालय के चर्चित हत्या कांड के दोषी राज की दादी की मौत के बाद परिजनों ने कहा- राज निर्दोष है, निष्पक्ष हो जांच
फ़तेहपुर जिले के गाजीपुर सुकेती रामपुर गांव में चर्चित राज कुशवाहा की दादी की मौत के बाद इंदौर से आई राज की मां और बहनों का हाल बेहाल रहा। परिजनो ने कहा कि राज की गिरफ्तारी के बाद दादी की तबियत बिगड़ी और उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रामलली 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला थी जिनका नाती सोनम रघुवंशी के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या का दोषी है।