फतेहपुर: आबुनगर में मकान निर्माण और शौचालय बनवा रही महिलाओं के साथ घर में घुसकर मारपीट, घायल महिला ने प्रशासन पर लगाए आरोप
फ़तेहपुर जिले के आबुनगर में माकन निर्माण और शौचालय बनाने को लेकर दबंगो ने घर मे घुसकर मारपीट की। जिसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया। वहीं घायल महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोसी आलोक शुक्ला और राजू पांडे उसके घर मे घुसकर तोड़फोड़ करते हुए मारपीट कर रहे है। जिला प्रसासन के चक्कर काट रहे है लेकिन कोई सुनवाई नही कर रहा है। SDM से कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नही हुई