बरवाडीह: छिपादोहर: गम्हरिया डैम में नहाते समय दो युवक डूबे, दर्दनाक हादसा
बरवाडीह के छिपादोहर थाना क्षेत्र के गम्हरिया डैम में नहाने के दौरान डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान विशाल परहिया और मनोज परहिया के रूप में हुई है, जो छिपादोहर क्षेत्र के निवासी थे। जानकारी के अनुसार दोनों युवक डैम में नहाने गए थे, तभी एक युवक गहरे पानी में डूबने लगा।