सुपौल: सुपौल में मौसम बदला, तेज हवा और बारिश से गर्मी से राहत, किसानों की चिंता बढ़ी
Supaul, Supaul | May 21, 2026 सुपौल जिले में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर बाद आसमान में काले घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन शुरू हो गया। देखते ही देखते जिले के कई इलाकों में जोरदार बारिश होने लगी। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन बारिश के बाद मौसम सुहाव