घोड़ाडोंगरी: बारिश की कमी से घोड़ाडोंगरी के किसानों की चिंता बढ़ी, धान बचाने नलकूप, कुओं का सहारा
घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में लगातार बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। खरीफ सीजन के दौरान समय पर पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण धान की फसल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। खेतों में रोपी गई धान की पौध सूखने की कगार पर पहुंच रही है, जिससे किसान दिन-रात फसल बचाने के प्रयास में जुटे हैं।