चरखारी के ग्राम गौरहारी निवासी नूर खां पुत्र अब्दुल खां अपने परिवार के भरण पोषण के लिए ऑटो चलता था और मामूली आमदनी होने के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। सोमवार शाम अपने कमरे के ऊपरी हिस्से मे सोने चला गया और जब सुबह परिजनों ने देखा तो नूर खां का शव पंखा के कुंदा से लटका दिखाई दिया। वहीं पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेज दिया है।