शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नवागत एसपी सिटी का स्वागत कर पूर्व एसपी सिटी को दी विदाई
शाहजहांपुर महानगर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर नवागत एसपी सिटी संजय कुमार का बुके देकर और पटका पहनाकर स्वागत किया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पूर्व एसपी सिटी का गोरखपुर स्थानांतरण होने पर उन्हें फूलों की माला पहनाकर विदाई दी।