उतरौला: गैंड़ास बुजुर्ग थाना पुलिस ने चोरी हुए पम्पिंग सेट और चोरी में प्रयुक्त वाहन सहित 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
20 मार्च गुरुवार 1 बजे थाना गैंड़ास बुजुर्ग पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मामला चोरी हुए 01 अदद पम्पिंग सेट एवं घटना में प्रयुक्त वाहन 01 अदद टैम्पो बजाज, 01 अदद मोटर साइकिल टीवीएस, 03 अदद रिंच लोहे की एवं 01 अदद प्लास लोहे का बरामद किया गया। पुलिस द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाले 3 अभियुक्त गण को विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।