उतरौला: रेहरा बाजार थाना पुलिस ने अवैध बीयर और देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
19 मार्च बुधवार 4 बजे थाना रेहरा बाजार पुलिस द्वारा जानकारी दी गयी कि अभियुक्त मनोज कुमार गुप्ता निवासी वजीरगंज जनपद गोंडा को नथुनिया मोड़ रेहरा बाजार से 11 अदद बियर कैन किंगफिशर, 67 आदत देसी शराब ब्लू लाइम व ₹1100 नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया बरामदगी के आधार पर अभियुक्त पर आबकारी अधिनियम में मामला पंजीकृत किया गया है।