दरभंगा: सोए हुए हिंदू परिवारों पर हमले के बाद बरिऔल में आज शांति, भारी पुलिस बल तैनात; विधायक मुरारी मोहन झा का तीखा बयान।
कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक पर शनिवार को मोहर्रम के अवसर पर ताजिया विसर्जन एवं पहलाम के बाद हुई हिंसा के बाद रविवार को गांव में शांति का माहौल है।घटना पर स्थानीय विधायक मुरारी मोहन झा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह सोए हुए हिंदू परिवारों के घरों को निशाना बनाया गया, वह बेहद निंदनीय और अस्वीकार्य है।