कुरई: मेंस्को ऐयरो स्पेस सुकतरा में लापरवाही, रनवे पर उतरते वक्त ट्रेनी विमान 33 केवी लाइन से टकराया, टला बड़ा हादसा
मेंस्को ऐयरो स्पेस लिमिटेड सुकतरा में एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है। रेड बर्ड एविएशन कंपनी का ट्रेनी विमान रनवे पर उतारते समय सोमवार को 33 केवी विद्युत सप्लाई लाइन से टकरा गया। हादसे में बड़ा नुक़सान होते-होते बच गया और ट्रेनी पायलट बाल-बाल बच गया। बताया जाता है कि इससे पहले भी यहां कई घटनाएं हो चुकी हैं।