मध्यप्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री और चंदला विधायक दिलीप अहिरवार अपनी सादगी भरी कार्यशैली के लिए एक बार फिर चर्चा में हैं। रविवार शाम 4 बजे का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मंत्री अहिरवार जमीन पर बैठकर चूल्हे पर भोजन बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग उनकी सरलता और जमीन से जुड़ी जीवनशैली की जमकर तारीफ कर रहे हैं।