स्याना: भगवानपुर गंगा घाट में रील बनाते समय डूबे युवक का पांच दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, परिजन परेशान
Siyana, Bulandshahr | Jun 13, 2026
भगवानपुर गंगा घाट में रेल बनाते समय डूबे युवक का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। जिसके चलते परिजन परेशान है। बीते पांच दिन पूर्व अपने दूसरे साथी के साथ गंगा में रील बनाते समय दो युवक गहरे पानी में डूब गए थे। पुलिस ने एक युवक के शव को बरामद कर लिया है। शनिवार को युवक के परिजन ने बताया कि पांच दिन बाद भी दूसरे युवक का कोई सुराग नहीं लगा।