मेरठ: लिसाड़ी गेट निवासी तीन युवतियों से शॉप्रिक्स मॉल में हुई छेड़छाड़, पहले आरोपियों ने माफी मांगी फिर युवतियों को पीटा
Meerut, Meerut | Apr 16, 2024 मेरठ के शॉप्रिक्स मॉल में मनचलों ने तीन युवतियों से छेड़छाड़ कर दी।पुलिस ने मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद उन्होंने आरोपी को युवतियों से माफी मांगने के बाद छोड़ दिया। लेकिन वहां से छूटते ही उसने साथियों के साथ मिलकर युवतियों के ई-रिक्शा को रुकवाकर उन्हें पीट दिया। बाद में युवतियां फिर चौकी पहुंची, लेकिन पुलिस ने मामला दूसरे थाना क्षेत्र का बता दिया।