मेरठ: मेरठ में समीक्षा बैठक में पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,संकल्प पत्र की गिनाई उपलब्धियां
Meerut, Meerut | Apr 15, 2024 लोकसभा चुनाव में चुनावी समीक्षा करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज मेरठ पहुंचे हैं। यहां उन्होंने सूरजकुंड के सामने महापौर कैंप कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की और इसके बाद पार्टी के पदाधिकारियों से चुनाव की समीक्षा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने 25 वर्षों के विजन को समाज के सामने पेश किया है।