मेरठ: ज़ैदी फार्म में विवाहिता को पति और ससुराल वालों ने तेजाब पिलाकर उतारा मौत के घाट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Meerut, Meerut | Apr 16, 2024 नौचंदी के जैदीफार्म में विवाहिता को टायलेट साफ करने के लिए घर में रखा तेजाब पिला दिया। मौत होने के बाद जनाजे को सिपुर्द-ए- खाक के लिए ले जा रहे थे। इस बीच पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने जनाजे को बीच में रोक दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने सास और पति पर मुकदमा दर्ज किया है।