ग्रामोदय से ही होगा अभ्युदय मध्यप्रदेश के संकल्प के साथ मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कुरई द्वारा जनपद पंचायत सभा कक्ष में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को कार्यक्रम में वक्ताओं ने ग्राम विकास, युवाओं की भूमिका, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, नशा मुक्ति एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर अपने विचार रखे।