मेहगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह को क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सोमवार को लगभग 12:00 बजे भान सिंह नरवरिया निवासी अटेर को गल्ला मंडी मेहगांव में संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी के दौरान अवैध रूप से 315 बोर का कट्टा एवं जिंदा राउंड मिला। पुलिस ने सोमवार को लगभग 1:00 बजे मामला दर्ज कर लिया है।