बैराड़ कस्बे की मुख्य मार्केट में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर सास-बहू बनकर आई दो महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझाकर सोने के टॉप्स चोरी कर लिए। करीब 1.25 लाख रुपए कीमत के दो जोड़ी टॉप्स लेकर दोनों महिलाएं मौके से फरार हो गईं। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह वीडियो बुधवार सुबह 10 बजे से तेजी से बायरल हो रहा है।