चूरू: रामसरा गांव के पास 60 लाख की अवैध शराब की तस्करी मामले में गिरफ्तार आरोपी को 5 दिन के रिमांड पर भेजा गया
Churu, Churu | Jan 20, 2026 चूरू जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एनएच 52 रामसरा गांव के पास से गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेशकर 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। डीएसटी टीम की सूचना पर सदर थाना पुलिस द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर से 60 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की गई थी।