मुंगेली: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने मदकूदीप में कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने विकासखंड पथरिया के मदकुदीप में तीन और चार फरवरी को आयोजित होने वाली कबड्डी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारीयों के द्वारा मंत्री टंकराम वर्मा का स्वागत किया गया। मंत्री टैंकराम वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस का सिक्का उछलकर खेल प्रारंभ किया।