भोगांव: कस्बा भोगांव में हजरत इमाम हुसैन की याद में मातमी धुनों के बीच निकाला गया अलम का जुलूस
भोगांव के मोहल्ला मोहम्मद सईद निवासी गुलज़ार अहमद पुत्र अब्दुल जलील खाँ के आवास से गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी गम के माह मुहर्रम का अलम का जुलुस परम्परागत तरीके के निकाला गया, जुलुस दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे शुरू हुआ जो की छोटा बाजार स्थित पुलिया वाली मस्जिद के पास पहुंचा, जहाँ अलमदार, गणमान्य लोग और कस्बा इंचार्ज को सम्मानित करने का काम किया है।