भिंड नगर: NH-719 पर ओवरटेक के दौरान दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक स्टेयरिंग और बोनट के बीच फंसा
भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के नेशनल हाईवे 719 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया जैतपुरा के पास दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत में एक चालक वाहन के अंदर बुरी तरह फस गया करीब डेढ़ घंटे तक चल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकल गया