बालोद: बालोद जिला में लू की चपेट, 22 साल बाद अप्रैल में पारा 43 डिग्री पार; 29 तक अलर्ट, गर्मी के बीच अर्जुन्दा में युवक की मौत
Balod, Balod | Apr 27, 2026 उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही शुष्क हवाओं और वातावरण में नमी 20 फीसदी से कम होने के कारण बालोद जिला लू की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग रायपुर ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले वर्ष दो हजार चार में ऐसी स्थिति बनी थी, जब अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया था।