जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के नोनीहाट स्थित आवास पर बुधवार 3 बजे सोनारायठाढ़ी से दर्जनों भाजपा के कार्यकर्ता मिलने के लिए पहुंचे।इस दौरान सर्वप्रथम भाजपा के कार्यकर्ता और विधायक देवेंद्र कुंवर के बीच बिहार में प्रचंड जीत की खुशी का इजहार किया गया।साथ हीं जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भी विधायक जी के साथ विचार विमर्श किया गया।