पूरनपुर: जेठापुर खुर्द में कोटा चयन को लेकर खुली बैठक में दूसरे पक्ष के लोग न पहुंचने पर कोटेदार बने उपनेश
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव जेठापुर खुर्द में कई बार राशन कोटा का चयन हो चुका है। हर बार आपत्ति के बाद कोटा निरस्त कर दिया जाता है। जेठापुर खुर्द के कंपोजिट विद्यालय कोटा चयन को लेकर फिर खुली बैठक हुई। इस दौरान उपनेश अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। जबकि रामेश्वर बैठक में नहीं पहुंचे। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने फिर उपनेश के नाम पर कोटे का चयन किया।