नबीनगर: उत्तर कोयल नहर सिंचाई कॉलोनी के पास से पुलिस ने 150 बोतल देशी शराब के साथ एक बाइक किया जब्त, तस्कर फरार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के उत्तर कोयल नहर सिंचाई कॉलोनी के पास से 150 बोतल देशी शराब के साथ एक बाइक जब्त की है. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर बाइक व शराब छोड़कर फरार हो गया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने शुक्रवार को बताया कि देशी शराब और बाइक जब्त कर थाना लाया गया है तथा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.