श्रीडूंगरगढ़: बिजली विभाग की लापरवाही से चार पशुओं की मौत, किसान को दिया डेढ़ लाख मुआवजा देने का आश्ववान
श्रीडूंगरगढ़ में बिजली विभाग की कथित लापरवाही से चार दूधारू पशुओं की मौत के मामले में सोमवार को दिनभर हंगामा रहा। गजपुरा रोही में 11 केवी लाइन का तार टूटकर गिरने से किसान मघाराम जाट निवासी लखासर की तीन भैंस और एक गाय करंट की चपेट में आकर मर गई थीं। घटना के बाद किसान ने 5 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों व किसान नेताओं के साथ बिजली विभाग कार्यालय पर