बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में एनएच-31 पर सड़क हादसे में बाईक सवार युवक जख्मी,पीएमसीएच रेफर
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच-31 फोरलेन पर कल्याण बीघा मोड़ के समीप गुरुवार शाम करीब 6 बजे सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान चकदौलत गांव निवासी अरुण कुमार के पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई है। वह बख्तियारपुर बाजार से अपनी अपाचे बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है।