टोंक: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सभागार में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित
Tonk, Tonk | Jun 20, 2025 टोंक जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधीक्षण अभियंता कार्यालय में शुक्रवार को वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित हुई ।कार्यशाला अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार गोयल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यशाला में जल की बचत के लिए जन समुदाय में जागृति लाना ,छत वर्षा जल संरक्षण, पेयजल स्रोतों की साफ सफाई ,जल प्रबंधन आदि पर चर्चा की गई।