टोंक: बीसलपुर बांध में डूबने से युवक की हुई मौत, युवक चचेरे भाई और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था
Tonk, Tonk | Jun 20, 2025 जिले के सबसे बड़े बीसलपुर बांध में शुक्रवार को जयपुर के सांगानेर क्षेत्र निवासी युवक जोरावर सिंह की डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक अपने चचेरे भाई संदीप सिंह व दो दोस्त योगेश सिंह व मनीष बैरवा के साथ पिकनिक मनाने आए थे। इस दौरान जोरावर सिंह की डूबने से मौत हो गई।