मंझिआंव: मझिआंव में जमीनी विवाद में खूनी झड़प, महिला गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर
मझिआंव थाना क्षेत्र के खरखोता गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अमोला कुंवर को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझिआंव में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. गोविंद प्रसाद सेठ ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने मझिआंव थाना में लिखित आवेदन