एटा: राजू आर्या ने एटा के कुनैठा गांव में ॐ श्री शिव क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया, नाइट टूर्नामेंट का शुभारंभ
Etah, Etah | Jun 13, 2026 एटा जिले के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कुनैठा में ॐ श्री शिव क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। अखिल भारतीय सनातन परिषद उत्तर प्रदेश संगठन के महामंत्री राजू आर्या ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।टूर्नामेंट कमेटी ने राजू आर्या और उनकी टीम का स्वागत किया।राजू आर्या ने टूर्नामेंट की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया।