छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने आज 31 दिसंबर दोपहर करीब 12:00 बजे शहर में स्थित बाल सम्प्रेक्षण गृह एवं बाल कल्याण समिति कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा गार्ड की तैनाती तथा सीसीटीवी कैमरों के सुचारु संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।कलेक्टर ने बाल सम्प्रेक्षण गृह में बच्चों से संवाद किया।