दुधि: शक्तिनगर में एनटीपीसी कर्मी काम पर जाते समय ट्रेलर की चपेट में आया, मौके पर हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शक्तिनगर थाना क्षेत्र के चिल्काटांड में एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मृतक एनटीपीसी शक्तिनगर पावर प्लांट का संविदा कर्मचारी बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे चिल्काटांड के पास हुआ।