मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र में पशुपालक के यहां तीसरी बार हुई भेड़ की चोरी, इस बार चोर 40 भेड़ उठा ले गए, पुलिस रही नाकाम
विंध्याचल थाना क्षेत्र की महाशक्ति इंटरमीडिएट कॉलेज के पास 40 भेड़ की चोरी हो गई पशुपालको के अनुसार यह तीसरी बार है जब उनके भेड़ों की चोरी हुई है उन्होंने पुलिस पर पहले की शिकायत पर कारवाई न करने का आरोप लगाया है पशुपालक राजेंद्र पाल निवासी कोलाही ने बताया कि गुरुवार की रात 225 भेड़ों की रखवाली कर सो गए थे शुक्रवार 8:00 बजे जब उठ के देखा तो 40 भेड़ गायब मिले