मिर्ज़ापुर: अव्यवस्थाओं के बीच विंढम फाल जलप्रपात पर नववर्ष के पहले दिन से पहुंच रहे सैलानी, सड़क और सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग
मिर्जापुर जनपद मुख्यालय से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित विंढम फाल जलप्रपात बहुत ही मनोरम स्थान है। नववर्ष के प्रथम दिन से ही यहां सैलानी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। प्रयागराज, वाराणसी, भदोही और सोनभद्र के सैलानियों ने सड़क मरम्मत कराने और फाल पर व्याप्त गंदगी की साफ सफाई कराने की मांग की है। विंढम फाल की प्राकृतिक खूबसूरती देखते ही बनती है।