मिर्ज़ापुर: नगवासी गांव में शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लगने से लगभग ₹6 लाख का सामान जलकर हुआ राख
जिगना थाना क्षेत्र के नगवासी गांव में शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लगने से लगभग 6 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी मोहित शुक्ला पुत्र प्रेम शंकर शुक्ला का इलेक्ट्रॉनिक का दुकान था दुकान के पास से गुजर रहे लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं उठने की सूचना मोहित को दिया था। शटर उठा कर देखा तो सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।