मिर्ज़ापुर: पथरहीया में रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की वाराणसी में इलाज के दौरान हुई मौत, घर में मचा कोहराम
कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के पथरहीया के पास गुरुवार की दोपहर में भूजवा चौकी निवासी 20 वर्षी मोहित प्रजापति अपने साथी 16 वर्षी मनीष वर्मा के साथ बाइक से जा रहे थे पथरिया के पास रोडवेज बस की टक्कर से घटनास्थल पर ही मनीष वर्माकी मौत हो गई थी वहीं दूसरे घायल मोहित को वाराणसी रेफर किया गया था शुक्रवार की भोर 5:00 बजे इलाज के दौरान मोहित प्रजापति की भी मौत हो गई