मेरठ: लोहिया नगर में खुले सीवर में गिरा घोड़ा, इलाके में मची अफरा तफरी, क्रेन की मदद से निकल गया बाहर, मुसीबत बना खुला सीवर
Meerut, Meerut | May 24, 2026 मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र में खुले सीवर का गटर लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। शनिवार देर शाम लोहिया नगर के समर गार्डन 100 फुटा रोड पर एक घोड़ा खुले सीवर में गिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से घोड़े को सुरक्षित बाहर निकाला गया जिसका वीडियो आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है