मुरैना नगर: जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड पखवाड़े का आयोजन, आमजन को दी गई आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी
मुरैना जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है ,जिसमें जिला अस्पताल में पहुंचे मरीज के अटेंडर और मरीजों को आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी दी गई ।बताया गया के 1 वर्ष के अंदर ₹500000 तक का मुफ्त में प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया जा सकता है, जो सरकार द्वारा अस्पताल चिन्हित किए गए हैं उसमें निशुल्क इलाज होगा।