रजौन और नवादा थाना क्षेत्र में दूसरे चरण के तहत मंगलवार को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ।रजौन प्रखंड क्षेत्र के कुल 185 मतदान केंद्रों पर मंगलवार की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम 6 बजे मतदान होगा । शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ।